अहमदाबाद रविवार 23 फरवरी 2020। वडोदरा में देर रात एक भयानक हादसा हुआ। पादरा-जम्बूसर हाई पर टैम्पो और डम्पर के बीच जोरदार टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां शामिल है। मरने वाले सभी रणु और भोज गांव के रहनेवाले है और शनिवार को सामाजिक प्रसंग में गए थे। वड़ोदरा पुलिस ने बताया कि घटना में 20 से अधिक लोग भी घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पादरा तहसील के रणु गांव में रहते इकबालभाई अब्बासभाई चौहाण की भांजी की शादी शादी थी। इसलिए पूरा परिवार व सगे संबधी शादी में शामिल होने एक टेम्पो मे सवार होकर गोठड़ा गांव गए थे। शनिवार शाम शादी के बाद सभी लोग टेम्पो मे सवार होकर देर रात वापस घर की तरफ निकले थे।
इस दौरान पादर-जम्बूसर हाइवे पर महुवड चौरहे के पास पहुंचते ही कैनाल की तरफ से आ रही तेज डम्पर ने उनकी टेम्पो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाते ही पादरा पुलिस थाने का काफिला मौके पर पहुंच गया।
वड़ोदरा शहर के पुलिस अधीक्षक सुधीर देसाई ने बताया कि टेम्पो में 35 से अधिक लोग सवार थे। घटना में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि 20 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के शहर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में दो मासूम बच्चियां व महिलाएं भी शामिल हैं।
मृतकों की पहचान मोहसीन रमजानखान पठाण 35, रूक्शानाबेन मोहसीनभाई पठाण 35, जायेदाबेन शब्बीरभाई मलेक 48, सुभानबेन सजादभाई सिघा 32, माहेनुरबेन फिरोजभाई चौहान 8, नसरीनबेन फिरोजभाई चौहाण 32, महेक फिरोजभाई चौहान 4, सलीम रजाक शेख 55, अफसाना ईस्माईल चौहान 17, सुरीयाबेन अमरसिंग सिंघा 16, समीमबेन हनीफभाई चौहान 35, शेहनाजबेन हितेस सोलंकी 38 की मौत हो गई है।