राम मंदिर निर्माण के लिए हलचल तेज, ट्रस्टियों को मिला यह मैसेज


अयोध्या शुक्रवार 14 फरवरी 2020। राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए नवगठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों को मोबाइल पर संदेश के माध्यम से 19 फरवरी को दिल्ली में प्रस्तावित बैठक का संदेश मिला है। इस संदेश में बैठक का समय शाम 5ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक तय किया गया है। बैठक में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का शिलान्यास होने की तारीख और मंदिर के मॉडल पर चर्चा प्रमुख रूप से प्रस्तावित है। ट्रस्ट के 15 सदस्यों में अयोध्या के तीन सदस्य हैं। इन सदस्यों में अयोध्या राज परिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉक्टर अनिल और महंत दिनेंद्रदास शामिल हैं।