मध्य प्रदेश में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 7 हजार बैंकों में काम बंद


शुक्रवार 31 जनवरी 2020  : मध्य प्रदेश में आज से बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं, यहां 7 हजार बैंकों में काम-काज बंद हैं। वेतन बढ़ाने को लेकर चल रही बैंक कर्मियों की हड़ताल शनिवार को भी रहेगी। 
वेतन बढ़ाने को लेकर बैंक कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। भोपाल सहित प्रदेश के सभी शहरों में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। सार्वजनिक, राष्ट्रीयकृत और कुछ प्राइवेट बैंकों में काम ठप रहा। प्रदेशभर में लगभग सात हजार बैंकें बंद हैं। इसके चलते करोड़ों रुपए का लेन-देन प्रभावित हुआ है। गुरुवार को इंडियन बैंक एसोसिएशन और संगठनों के बीच हुई बैठक का कोई नतीजा नहीं निकला था, इसे लेकर बैंककर्मियों और अधिकारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर 31 जनवरी और 1 फरवरी तक यह हड़ताल रखी गई है।