Adnan Sami के पद्मश्री को कांग्रेस नेता ने बताया मैजिक ऑफ चमचागीरी, सिंगर ने पूछा, लॉ कॉलेज में यही सीखा


सोमवार 27 जनवरी 2020 . Adnan Sami को पद्मश्री देने के मोदी सरकार के फैसले पर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस और एनसीपी ने कहा है कि पाकिस्तानी मूल के सिंगर Adnan Sami को इसलिए सम्मानित किया गया है ताकि डैमेज कंट्रोल किया जा सके। वहीं शिवसेना इस मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ खड़ी नजर आ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने भी सवाल उठाए और कहा कि Adnan Sami सरकार की चमचागीरी करते हैं, इसलिए यह सम्मान मिला। इस पर Adnan Sami ने जवाब दिया कि हे बच्चे। क्या तुमने अपना दिमाग किसी क्लीयरेंस सेल से लिया है या सेकंड हैंड नोवेल्टी स्टोर से? क्या बर्कले यूनिवर्सिटी में तुम्हें यही बताया गया है कि माता-पिता के किए कामों के लिए बेटे को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? क्या तुम वकील हो? क्या तुमने कानून के स्कूल में यही सीखा है?
कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ट्वीट कर भाजपा से तीन सवाल पूछे। उन्होंने लिखा, पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है “करो सरकार की चमचागिरी मिलेगा तुमको?
इस बीच, सोशल मीडिया पर भी Adnan Sami का मुद्दा गर्मा गया है। बड़ी संख्या में लोग कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि Adnan Sami के पिता पाकिस्तानी सेना में थे। अरशद सामी खान ने भारत के खिलाफ 1965 की जंग में हिस्सा लिया था और भारत का एक लड़ाकू विमान, 15 टैंक और 12 वाहनों को नष्ट किया था। पढ़िए कमेंट्स -


कांग्रेस प्रवक्ता जयवीस शेरगिल ने ट्वीट कर भाजपा से तीन सवाल पूछे। उन्होंने लिखा, पाक के खिलाफ लड़ने वाला भारत का सिपाही घुसपैठिया और पाक वायुसेना के अफसर के बेटे को सम्मान क्यों? पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है “करो सरकार की चमचागिरी मिलेगा तुमको?